Monday, 11 January 2021
विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद अखिल भारतीय का राष्ट्रीय अधिवेशन केंद्रीय कार्यालय मुंबई राज हर्ष साहू
मुम्बई दिनांक 10/ 1/ 21को विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद अखिल भारतीय का राष्ट्रीय अधिवेशन केंद्रीय कार्यालय मुंबई राज हर्ष साहू महाराज संस्कार केंद्र में संपन्न हुआ जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्मवीर रामजी इदाते दादा ने घोषणा की भारत सरकार के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी ने विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास व कल्याण बोर्ड भारत सरकार का गठन किया है जिसका चेयरमैन मुझे बना दिया है परिषद की ओर से उनको बहुत-बहुत शुभकामनाएं आभार व्यक्त करता हूं इसलिए मैं विमुक्त घुमंतू जनजाति विकास परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पद से त्यागपत्र देता हूं और परिषद का नया अध्यक्ष का प्रस्ताव लक्ष्मी नारायण लोधी दादा जी को प्रस्तावित करता हूं जिसको सर्व समाज से परिषद के सभी लोगों ने अनुमोदन किया नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह लोधी दादा जी ने उत्तर प्रदेश में रमेश चंद लोधी एडवोकेट को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया तथा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कैलाश नाथ निषाद को नियुक्त किया मैं दोनों से आशा करता हूं की उत्तर प्रदेश राज्य में निवास करने वाली विमुक्त घुमंतू व अर्ध घुमंतू जनजाति परिषद का संगठन उत्तर प्रदेश के समस्त जनपदों में गठन कर प्रगतिशील बनाए जाएगे ऐसी मैं कामना करता हूं विमुक्त जनजातियां उत्तर प्रदेश में स्थिर निवास करने वाली 42 है जिसमें प्रमुख रूप से केवट , मल्लाह, लोधी , लोधी भर, कहार , घोसी गुर्जर, पासी , खटीक, भंतु , बहेलिया, डूम , बंजारा , हाबूड़ा , दुधास चमार, कबूतरा, कपाडिया, कंजर खंगार , आदि हैं तथा उत्तर प्रदेश में घुमंतू विमुक्त जन जातियां 42 है जिसमें प्रमुख रुप से खुरपलटा, मोगिया, मादारी, सिंगिवाला, औघड़, वैद, भाट, चमर मंगता, जोगी, जोगा, महावत, लूंगी पठान, कलंदर फकीर, सपेरा , कर मंगिया , बेलदार, गोसाईं, कनमौलिया, लोना चमार, बृजवासी, बांस फोड़, बहुरूपिया , बसोर , नकल मुस्लिम, राजी कलाबाज , पत्थर कटा , जोगी मदारी गड़िया लोहार सहित 42 घुमंतू जनजातियों हैं इन जातियों के विकास हेतु एवं इनके अधिकारों के लिए लड़ने का काम उत्तर प्रदेश में मजबूती के साथ अभियान चलाकर अधिकार दिलाने का काम किया जाएगा इन जातियों के लिए *आश्रम पद्धति स्कूल जनजातियों के बच्चों के लिए खोले गए थे जिसमें अब अनुसूचित जाति पिछड़े वर्ग एवं सामान जात के बच्चे पढ़ रहे हैं जो घोर अन्याय है जबकि इन स्कूलों में विमुक्त जनजाति एवं अर्ध घुमंतु जनजाति के बच्चों को पढ़ने के लिए सीटें आरक्षित थी सरकार का कहना है इन समाज के बच्चे मिलते नहीं है इसलिए अन्य वर्ग के बच्चे घर लिए जाते हैं जबकि विमुक्त जातियों के बच्चे की संख्या बहुत है लेकिन उनके जाति प्रमाण पत्र बनाए नहीं जाते हैं और हम विमुक्त जनजाति के जनप्रतिनिधियों एवं पिछड़े वर्ग के जनप्रतिनिधियों से मांग करते हैं की उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार द्वारा इस समाज के लिए चलाए जाने वाली अन्य कल्याणकारी योजनाओं से समाज वंचित है हमारा संगठन जनप्रतिनिधियों के माध्यम से समस्त विमुक्त जनजातियों मांग करता है इन जातियों के जाति प्रमाण पत्र बनाए जाने में सहयोग करें एवं इनका हक अधिकार दिलाने में सरकार से मांग करेंगे। आज उन्नाव कचहरी प्रांगण में श्री रमेश चंद लोधी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने एवं कैलाश नाथ निषाद को उत्तर प्रदेश कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर जोरदार स्वागत किया गया जिसमें प्रमुख रुप से श्रीराम राजपूत आलोक लोधी एडवोकेट लव कुश लोधी एडवोकेट पप्पू लोधी एडवोकेट पप्पू निषाद एडवोकेट श्रीकांत तिवारी एडवोकेट शिवांग शुक्ला शैलेंद्र मोहन शुक्ला सुरेंद्र लोधी राम शंकर यादव बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अर्चना एडवोकेट आदि लोगों ने जोरदार स्वागत किया।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के
कठौरा, अमेठी |सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के, ...
-
कठौरा, अमेठी । सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्...
-
"जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जयंती पर हकदारी की मांग उठी" लखनऊ ,24 जनवरी।पिछडों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए जातीय दा...
-
लखनऊ 05 नवम्बर, 2020। 5 अक्टूबर, 2013 को भाजपा के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी व स्व0 सुषमा स्वराज ने मावलंकर सभागार में मछुआरा द...
No comments:
Post a Comment