Thursday, 30 December 2021

मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के

 


कठौरा, अमेठी|सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के, एक दिवसीय मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण गुरुवार को कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा में संपन्न हुआ । जिसमें मत्स्य पलकों, मछुआरों की आय कैसे दुगनी हो इस पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समन्वित कृषि प्रणाली, तालाब के बांधों का उपयोग कर पपीता, अमरूद, अरहर, परवल की खेती और तालाब मे मचाना बनाकर बतख पाल कर मछुवा किसान अपनी आय को दुगुना कर सकते हैं। 


प्रशिक्षण में बताया गया कि तालाबों में ऑक्सीजन की कमी के कारण तालाब में मछलियां मरने लगती हैं जिसके उपचार हेतु बुझे हुए चूने का प्रयोग किया जाना चाहिए व लाल दवा का छिड़काव करना चाहिए।पानी का लेवल साल भर पांच फीट रहना चाहिए जिससे ऑक्सीजन की कमी ना हो।खरपतवार, जलकुम्भी समय समय पर निकालते रहना चाहिए। मत्स्य पालको को मत्स्य पालन संबंधी नवीनतम तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया और अधिक लोगों को मत्स्य पालन करने के लिए उत्साहित करते हुए कहा कि कम जमीन कम पैसा खर्च करके मछली पालन करके परिवार की आजीविका चलाई जा सकती हैं। इस मौके पर डॉ. आर के आनंद, डॉ ओपी सिंह, ए डी एफ ए के शुक्ला, एस बी सिंह जी ,श्री राम राज निषाद जी अनिरुद्ध कुमार वर्मा, रामू मौर्य, राजू कश्यप सहित सैकड़ों मत्स्य पालक मौजूद रहे।

Friday, 24 December 2021

मत्सय पालक कृषक प्रशिक्षण विदइन डिस्ट्रिक्ट एंड विलेज की ब्लॉक स्तरीय बैठक हुई संपन्न |

बैठक में मत्स्य पालक विकास अभिकरण तलाब उत्पादन नवीनतम तकनीकी ज्ञान से लोगो को अवगत कराया गया|


जनपद अमेठी के विकासखंड  जामो के ग्राम बीरीपुर में दिनांक 24 दिसंबर 2021 को रामजीत पुत्र श्री राम सुख के तालाब पर

 मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण विदइन डिस्ट्रिक्ट एंड विलेज के कार्यकर्ताओं ने एक मीटिंग रखी| मीटिंग में कुशल मत्स्य पालक वैज्ञानिक सेवानिवृत्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी  व सेवानिवृत्त तालाब उत्पादन विशेषज्ञ श्री एसबी सिंह जी एवं मत्सय पालक प्रभारी रामराज निषाद जी (म० प्र०) मत्स्य पालक विकास अभिकरण अमेठी के अधिकारी व कर्मचारी गण मत्स्य पालकों को मत्स्य पालन संबंधी नवीनतम तकनीकी ज्ञान से अवगत कराया और अधिक लोगों को मत्स्य पालन करने के लिए उत्साहित किया और साथ ही साथ तालाबों का निरीक्षण करते हुए भ्रमण किया|



 इस मीटिंग के दौरान  इच्छुक मत्सय पालको को  तालाब खुदवाने से पहले  क्या-क्या करना है और तालाब खुदवाने के बाद क्या-क्या करना है इसकी समुचित जानकारी मीटिंग के दौरान दी गई है |मीटिंग में भाग लेने वाले मत्स्य पालक रामसुख, राजू कश्यप ,वीरेंद्र गौड़, रामगुलाम, दीपक कश्यप सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे|

Wednesday, 31 March 2021

राष्ट्रीय निषाद के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने गोड़िया कश्यप निषाद समाज की जन चौपाल

आज दिनांक 31 मार्च 2021 को अमेठी जनपद के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरिया बाद ग्राम में राष्ट्रीय निषाद के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने गोड़िया कश्यप निषाद समाज  की जन चौपाल लगाकार विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। जन चौपाल में कहा कि भाजपा ने निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी करते हुए निषाद समाज के परंपरागत पुश्तैनी पेशो को माफियाओं के हाथों नीलाम कर पुश्तैनी पेशेवर कश्यप निषाद समुदाय को बेकारी की स्थिति में पहुंचा दिया है। अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव को निरस्त कर कश्यप निषाद समाज के साथ धोखा किया है। चुनाव के समय राम भक्त बताकर वोट लेने वाली भाजपा निषाद मछुआरों को हर स्तर पर उपेक्षित एवं अधिकार विहीन करने के काम में जुटी हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय निषाद संघ के जिला अध्यक्ष राजू कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, वीरेन्द्र गौड़, उमा शंकर कश्यप, मन्नीलाल गौड़ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

Saturday, 27 February 2021

पिछड़ा-अतिपिछड़ा के नाम पर भाजपा करती है नफरत की राजनीति- लौटन राम निषाद

सन्तशिरोमणि रविदास जयंती पर अज्ञानता,अशिक्षा को दूर करने का आह्वान

     आजमगढ़,27 फरवरी।आरएसएस नियंत्रित भाजपा शुरू से ही नफरत की राजनीति करती है। पिछड़ों दलितों में फूट डालो और शासन करो की नीति अपनाकर मतलब साधती रही है। भाजपा पर नफरत की राजनीति का अरोप लगाते हुए *पूर्व सांसद रमाकांत यादव* ने कहा कि भाजपा पिछड़ा-अतिपिछड़ा के नाम पर राजनीति करना बंद करें। वोट बैंक के लिए हिन्दू व हिन्दूत्व की बात करती है। परन्तु जब हक अधिकार, सम्मान व प्रतिनिधित्व की बात आती है तो हिन्दूत्व का राग अलापना शुरू कर देती है।उन्होंने फूलपुर क्षेत्रान्तर्गत बनहर मयचक गजड़ी में ओमप्रकाश निषाद प्रधान की अध्यक्षता में आयोजित सन्तशिरोमणि रविदास जयंती के अवसर पर आह्वान करते समाज के समग्र विकास व उत्थान के लिए परिवार व समाज को बढाने के लिए शिक्षा को गले लगाएं। कहा कि अशिक्षा, अज्ञानता, अंधविश्वास, जीर्ण शीर्ण सामाजिक व धार्मिक कुरीतियों के कारण पिछड़ा-दलित वर्ग पिछड़ गया है।
         समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटनराम निषाद ने कहा कि सामाजिक न्याय समिति-2001 के अनुसार उ०प्र० के जातिगत समीकरण में अन्य पिछड़ा वर्ग की आबादी 54.05 प्रतिशत, अनुसूचित जाति की आबादी 24.94 प्रतिशत, सामान्य वर्ग (हिन्दू-मुस्लिम - सवर्ण) की आवादी-20.95 प्रतिशत व अनुसूचित जनजातियों की आबादी-0.06 प्रतिशत थी भाजपा सामाजिक न्याय व संवैधानिक मूल्यों की पक्षधर है तो उक्त वर्गों को सभी स्तरों पर समानुपातिक आरक्षण कोटा देने का कदम उठाये । उन्होंने बताया कि पिछड़े वर्ग की जातियों में 12.91 प्रतिशत निषाद/मछुआ समुदाय की जातियां, 10.49 प्रतिशत यादव, 4 85 प्रतिशत कुशवाहा/मौर्य, 4.01 प्रतिशत कुर्मी, 3.60 प्रतिशत लोधी, 2.38 प्रतिशत पाल बघेल, 1.72 प्रतिशत जाट, 1.61 प्रतिशत साहू-तेली, 1.31 प्रतिशत राजभर, 1.26 प्रतिशत चौहान, 1.72 प्रतिशत विश्वकर्मा, 1.38 प्रतिशत प्रजापति, 1.11 प्रतिशत नाई जाति की आबादी के साथ अनुसूचित जातियों में 11.79 प्रतिशत चमार जाटव व 3.87 प्रतिशत पासी जाति की आबादी थीं। उन्होंने कहा कि भाजपा व संघ के डी०एन०ए० में सामाजिक न्याय व नैतिक मूल्य नाम की चीज नहीं है। संविदा व आउटसोर्सिंग के द्वारा आरक्षण का हक मारा जा रहा है। जिनके डी०एन०ए० में ही| पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों की हक मारी रही है, उससे हकदारी की कल्पना करना न समझी है ।
       निषाद ने कांग्रेस व भाजपा को एक ही सिक्के का दो पहलू बताते हुए कहा कि दोनों दल पिछड़े वर्ग के सामाजिक न्याय के मुद्दे पर समान नजरिया अपनाती है। कांग्रेस ने काका कालेलकर आयोग की रिपोर्ट को लागू नहीं किया तो कांग्रेस और भाजपा दोनों ने मिलकर मण्डल कमीशन की रिपोर्ट लागू करने में अड़ंगेवाजी खडा किया। मण्डल विरोधी भाजपा व कांग्रेस किसी भी सूरतेहाल में पिछड़े वर्ग की हितेशी नहीं हो सकती। उन्होंने कहा कि सपा हकदारी की बात करती है, समाजवादी पार्टी की सरकारों ने सभी वर्गों के साथ विना भेद भाव के जन कल्याणकारी योजनाओं का संचालन किया। शुल्क प्रतिपूर्ति, छात्रवृत्ति योजना, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्या धन, समाजवादी पेंशन, बेरोजगारी भत्ता जसी जन कल्याणकारी योजनाओं को बिना भेद भाव के पात्र लोगों तक पहुँचाया। भाजपा सरकार ने तो छात्रवृत्ति व शुल्क प्रतिपूर्ति की योजना में पिछड़ों दलितों के साथ दोयम दर्जे का बर्ताव किया भाजपा नहीं चाहती की पिछड़े दलित वर्ग का बच्चा अच्छी शिक्षा पाये और नौकरियों में प्रतिनिधित्व पाये जिसकी जितनी संख्या भारी उसकी उतनी हिस्सेदारी की बात करते हुए निषाद ने सेन्सस-2021 में सभी जातियों की जातिगत जनगणना कराये जाने की मांग की है।
       कार्यक्रम का संचालन बेदप्रकाश यादव व धन्यवाद ज्ञापन कमलेश य्यादव ने किया।समारोह को रमेश निषाद, कु. सपना निषाद, रामनिहोर प्रधान, संजय यादव, धर्मप्रकाश निषाद, राजेन्द्र गौतम,बृजेश यादव, सुरेंद्र यादव आदि ने सम्बोधित किया।

Sunday, 24 January 2021

सेन्सस-2021 में जातिवार जनगणना व समानुपातिक आरक्षण कोटा की मांग - चौ. लौटान निषाद

"जननायक कर्पूरी ठाकुर जी जयंती पर हकदारी की  मांग उठी"

        लखनऊ,24 जनवरी।पिछडों को अपनी लड़ाई लड़ने के लिए जातीय दायरे से ऊपर उठकर वर्गीय भावना पैदा करनी होगी।यह कैसी विडम्बना है कि "हिजड़ों/किन्नरों की जनगणना कराई जाती है,पर अगड़ों व पिछडों की नहीं।" सेन्सस-2021 में जातिवार जनगणना कराने की मांग को लेकर पिछडों को आगे आने की जरूरत है।जननायक कर्पूरी ठाकुर की 97वीं जयंती के आयोजन जनेश्वर मिश्रा पार्क में कमलेश उर्फ भानु यादव की अध्यक्षता में किया गया।इस अवसर पर  समाजवादी पार्टी पिछड़ावर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौ.लौटन निषाद ने कर्पूरी जी के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ठाकुर जी सच्चे समाजवादी,सामाजिक न्याय के पुरोधा  सादा जीवन उच्च विचार के धनी महामानव थे।उनका जीवन अनुकरणीय है। कहा कि पिछडेवर्ग की जातियाँ फिरकापरस्ती की भावना का शिकार हो अपनी ताकत को कमजोर कर रही हैं।जबतक अपना पिछड़ा समाज यादव, निषाद, कश्यप,लोधी,कुशवाहा,शाक्य,प्रजापति,विश्वकर्मा,सैनी,गुर्जर,जाट,साहू, बिन्द, बियार राजभर,चौहान आदि के खाँचे से बाहर निकलकर वर्गीय आधार पर एकजुट नहीं होगीं, सामाजिक अन्याय की शिकार होती रहेंगी।कहा कि भाजपा नफरत व दहशत की राजनीति करने वाली फिरकापरस्त पार्टी है।मण्डल विरोधी भाजपा कभी पिछडों की हितैषी नहीं हो सकती।भाजपा व संघ ने यादव-ग़ैरयादव, जाटव-ग़ैरजाटव व हिन्दू-मुस्लिम के बीच नफरत की भावना पैदा कर राजनीतिक लाभ उठाया।कमण्डल की राजनीति को जवाब देने के लिए मण्डल व अम्बेडकरवाद को आगे करना होगा।भाजपा से संविधान, लोकतंत्र व आरक्षण को खतरा उत्पन्न होता जा रहा है।
         निषाद ने सेन्सस-2021 में जातिवार जनगणना कराने, एससी/एसटी की भांति ओबीसी को भी कार्यपालिका, विधायिका में समानुपातिक आरक्षण कोटा दिए जाने की मांग उठाया।उन्होंने कहा कि समाजवादी समता सम्पन्नता के पक्षधर व हकदारी के पैरोकार होते हैं।उन्होंने कहा कि  जूनियर व सीनियर ज्यूडिशियरी में कोटा है तो हायर ज्यूडिशियरी में क्यों नहीं?लोकसेवकों का चयन(सेलेक्शन) संघ लोक सेवा आयोग,लोक सेवा आयोग,कर्मचारी चयन आयोग,अधीनस्थ कर्मचारी सेवा चयन आयोग  की प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा व जनप्रतिनिधियों का चुनाव(इलेक्शन) जनमत से होता है तो उच्च न्यायपालिका के न्यायाधीशों का कॉलेजियम से मनोनयन(नॉमिनेशन) द्वारा क्यों?कॉलेजियम एक अनोखी परम्परा है।उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों का कॉलेजियम से मनोनयन नहीं बल्कि राष्ट्रीय न्यायिक सेवा आयोग/भारतीय विधिक सेवा आयोग के द्वारा प्रतियोगी परीक्षा के माध्यम से होना चाहिए।
     इस अवसर पर योगेश महाराज,ताहिर हुसैन,अजित यादव, कौशल किशोर,अनुराग सिंह अन्नु, पीयूष यादव, रविन्द्र चौहान आदि भी अपना विचार व्यक्त किये।
                

Friday, 22 January 2021

सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत कृषक प्रशिक्षण

कठौरा, अमेठी ।
सब मिशन ऑन  एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के,  दो दिवसीय मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण शुक्रवार को कृषि विज्ञान केंद्र कठौरा में संपन्न हुआ ।  जिसमें मत्स्य पलकों, मछुआरों की आय कैसे दुगनी हो इस पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। समन्वित कृषि प्रणाली, तालाब के बांधों का उपयोग कर पपीता, अमरूद, अरहर, परवल की खेती और तालाब मे मचाना बनाकर बतख पाल कर मछुवा किसान अपनी आय को दुगुना कर सकते हैं। प्रशिक्षण में बताया गया कि तालाबों में ऑक्सीजन की कमी के कारण तालाब में मछलियां मरने लगती हैं जिसके उपचार हेतु बुझे हुए चूने का प्रयोग किया जाना चाहिए व लाल दवा का छिड़काव करना चाहिए।पानी का लेवल साल भर पांच फीट रहना चाहिए जिससे ऑक्सीजन की कमी ना हो।खरपतवार (जलकुम्भी) समय समय पर निकालते रहना चाहिए । इस मौके पर आर के आनंद, डॉ ओपी सिंह, रेनु सिंह, अनिरुद्ध वर्मा, रामू मौर्य, आर के गौड़, राजू कश्यप सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। 
प्रायोजक- मत्स्य पालक विकास अभिकरण अमेठी ।
सहयोगी संस्था - ज्योति पुंज सेवा संस्था मीरपुर, जौनपुर।
सौजन्य से - कृषि तकनीकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) अमेठी ।

Wednesday, 13 January 2021

कृषि मेले का हुआ आयोजन फीता काटकर किया शुभारम्भ ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह तिलोई

अमेठी, तिलोई| विकासखण्ड सभागार परिसर में कृषि व कृषि आधारित जिसमें पशुपालन, बागवानी, इत्यादि किसान कल्याण अभियान के तहत बुधवार को विकासखण्ड तिलोई ब्लाक परिसर सभागार परिसर में किसान मेले का मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख मुन्ना सिंह ने फीता काट कर मेले का उद्घाटन किया इस अभियान के अन्तर्गत स्थानीय स्तर पर लघु, सूक्ष्म एवं मध्यम उद्यामिता इकाईयों तथा ग्राम्य विकास के आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूहों के द्वारा उत्पादित प्रमुख उत्पादों की प्रदर्शनी लगायी गयी और विभिन्न प्रकार के जिसमें कृषि रक्षा इकाई, पशुपालन विभाग, वन विभाग, बिरला शक्तिमान कृषि केंद्र, जिला उद्यान विभाग, मंडी सीमित जाफरगंज, बैंकिंग सेवा, एवं कृषि तकनीकी यन्त्रों सहित आदि की प्रदर्शनी लगाई गई। किसान गोष्ठी में प्रगतिशील किसान, कृषि वैज्ञानिक एवं कृषि विभाग से जुड़े कृषि प्रसार कार्यकर्ता शासन की विभिन्न योजनाओं के बारे में प्रदर्शनी में आए हुए किसानों एवं लोगों को जानकारी उपलब्ध कराई गई

वही मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख कृष्ण कुमार सिंह के द्वारा 03 किसानो को कृषि यंन्त्रो के स्वीकृत पत्र 02 किसानो को पावर स्प्रेयर, तथा 05 किसानों को कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने हेतु प्रशस्ति पत्र वितरण किया गया इस मौके पर जिला कृषि अधिकारी अखिलेश पांडे, जिला उद्यान अधिकारी,खंड विकास अधिकारी,कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक वन विभाग के फॉरेस्टर कृषि रक्षा इकाई के अधिकारी व बीज भंडार प्रभारी योगेंद्र कुमार व किसान दुर्गेश दिनेश कुमार वर्मा लव कुश दीनानाथ अमरजीत सिंह राजबहादुर परमजीत कुमार मोहम्मद सलीम मोहम्मद जमा मोहम्मद सईद सहित क्षेत्र के तमाम किसान मौजूद रहे।

मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के

  कठौरा, अमेठी |सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के, ...