Wednesday, 31 March 2021

राष्ट्रीय निषाद के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने गोड़िया कश्यप निषाद समाज की जन चौपाल

आज दिनांक 31 मार्च 2021 को अमेठी जनपद के गौरीगंज विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गोरिया बाद ग्राम में राष्ट्रीय निषाद के राष्ट्रीय सचिव एवं समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चौधरी लौटन राम निषाद ने गोड़िया कश्यप निषाद समाज  की जन चौपाल लगाकार विभिन्न विषयों पर चर्चा किया। जन चौपाल में कहा कि भाजपा ने निषाद समाज के साथ वादाखिलाफी करते हुए निषाद समाज के परंपरागत पुश्तैनी पेशो को माफियाओं के हाथों नीलाम कर पुश्तैनी पेशेवर कश्यप निषाद समुदाय को बेकारी की स्थिति में पहुंचा दिया है। अनुसूचित जाति में शामिल करने के प्रस्ताव को निरस्त कर कश्यप निषाद समाज के साथ धोखा किया है। चुनाव के समय राम भक्त बताकर वोट लेने वाली भाजपा निषाद मछुआरों को हर स्तर पर उपेक्षित एवं अधिकार विहीन करने के काम में जुटी हुई है। इस अवसर पर राष्ट्रीय निषाद संघ के जिला अध्यक्ष राजू कश्यप, जिला मीडिया प्रभारी दीपक कश्यप, वीरेन्द्र गौड़, उमा शंकर कश्यप, मन्नीलाल गौड़ सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे

No comments:

Post a Comment

मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के

  कठौरा, अमेठी |सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन 'आत्मा' योजना अंतर्गत मत्स्य पालक कृषक प्रशिक्षण। विदइन डिस्ट्रिक्ट एट के. वी. के, ...